
ताज़ा ख़बरें
अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
वाशिंगटन- 04 जून। अमेरिका में दक्षिण-पूर्वी कैलिफोर्निया प्रांत के मोजावे रेगिस्तान में अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि लेमूर नौसेना हवाई अड्डा से एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान ने शुक्रवार अपराह्न में उड़ान भरी। कुछ देर बाद यह दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन बर्नार्डिनो शहर के मोजावे रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बताया गया है कि नौसेना का यह विमान स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2ः30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच जारी है।



