ताज़ा ख़बरें

अभिनेत्री तबस्सुम को याद कर भावुक हुए महानायक अमिताभ बच्चन

सदाबहार अभिनेत्री तबस्सुम अब हमारे बीच नहीं नहीं है। यह खबर जैसे ही सामने आई उनके तमाम चाहनेवालों को एक गहरा झटका लगा। सोशल मीडिया के जरिये उनके तमाम चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों ने भी तबस्सुम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इन सितारों में एक नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी है।

अमिताभ बच्चन ने तबस्सुम के निधन की खबर सामने आने के बाद उन्हें याद करते हुए एक भावुक नोट अपने ब्लॉग में लिखा है। अमिताभ बच्चन लिखते हैं-‘दमदार तबस्सुम, अभिनेत्री, एंकर, टीवी होस्ट…ऑलराउंडर का निधन हो गया। यह समझ से परे है… आप केवल आंखों और मन के सामने उनकी उपस्थिति और जीवन के समय को याद करते हैं…फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन…वे सभी एक-एक कर हमें छोड़कर जा रहे हैं… अमिताभ आगे लिखते हैं- वे एक तस्वीर की तरह उनके जहन में रहेंगी, लोग हमेशा समय की एक इमेज बने रहते हैं…और फिर वे चले जाते हैं…लेकिन जीवन जारी रहता है’।

तबस्सुम एक मशहूर अभिनेत्री, एंकर और टीवी होस्ट होने के साथ-साथ एक जिंदादिल इंसान भी थी। 18 नवंबर की शाम तबस्सुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, वह 78 वर्ष की थीं। उनके बेटे होशांग ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार तबस्सुम की यह आखिरी इच्छा थी कि उनके निधन की खबर उनके अंतिम संस्कार होने के बाद सभी को मिले। इसी वजह से शनिवार की शाम तबस्सुम के निधन की खबर सामने आई और जिसने भी यह खबर सुनी उसकी आंखे नम हुए बिना नहीं रह पाई। तबस्सुम अपने अभिनय के साथ-साथ अपने खुशमिजाज, जिंदादिल, मिलनसार और सादगी भरे स्वभाव के कारण भी हर किसी के दिल में सदैव जीवित रहेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button