
अजय टिबड़ेवाल बने जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
मधुबनी-06 जून। जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल नोपानी ने झंझारपुर आर एस निवासी एवं सुप्रसिद्ध व्यवसायी अजय टिबड़ेवाल को मधुबनी जिला जद यू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अजय टिबड़ेवाल इससे पूर्व दो बार झंझारपुर संगठन जिले के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
अजय टिबड़ेवाल ने इस मनोनयन के लिए माननीय विधान पार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष वो अपने अभिवावक श्री ललन सर्राफ सर और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल नोपानी सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मेरे उपर जिस विश्वास और भरोसा से ये दायित्व पार्टी ने सौंपा है मैं इसको पूरा करने के लिए संगठन को प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने के लिए काम करूँगा। अपने नेता श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किये गये जनोउपयोगी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करुँगा।
अजय टिबड़ेवाल के अध्यक्ष बनने पर कई जदयू नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया है। प्रसन्नता व्यक्त करने वाले नेताओं में जद यू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा,सुशील कानोडिया,धमेन्द्र शाह, शिव चंद्र झा,अजय नारायण चौधरी,विशेषानन्द मिश्रा, देवचंद्र मुखिया,हरिओम सिंह,मनोज कलाकार,कमलेश महतो, अमर ठाकुर,नमन शाह,शंकर कानोडिया,सरयुग साहू,अवधेश मण्डल सहित अनेकों नेतागण शामिल हैं ।



