भारत

अग्निपथ पर मेघालय के राज्यपाल का हमला, कहा- नौजवानों को बर्बाद कर देगी योजना

बागपत- 26 जून। बागपत पहुंचे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अग्निपथ योजना सेना और जवानों के लिए बर्बादी का सबब बनेगी। 4 साल के लिए भर्ती होने वाले नौजवान शादी के लिए भी तरस जाएंगे। उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को अपने मित्र दिवंगत नेता गजे सिंह धामा की मौत के बाद उनके आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना सेना और नौजवानों को बर्बाद कर देगी। यह योजना पूरी तरह से गलत है और इसे सरकार को जल्द से जल्द वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 4 साल की नौकरी के बाद युवा अपनी शादी को भी तरसेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री पर हमला—

हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर राज्यपाल सतपाल मलिक ने कहा कि 4 साल सेना में नौकरी करने के बाद इन युवाओं को नौकरी देने की बात वह कर रहा है, जो दोबारा से मुख्यमंत्री भी नहीं बनेगा।

सेना और किसानों पर भी नसीहत—

चैनल की डिबेट में सेना के अधिकारियों को बैठाना बिल्कुल गलत है, इससे सेना का सम्मान घट रहा है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी कश्मीर पर किताब लिखेंगे और इसके अलावा युवाओं के साथ उनकी समस्याओं के साथ खड़े नजर आएंगे। एमएसपी पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सरकार ने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी पर जल्दी कमेटी का गठन किया जाएगा, लेकिन इस बारे में अब सरकार पूरी तरह से चुप है। ना ही कमेटी बनी है और ना ही एमएसपी लागू हुई है।

कश्मीर के सच पर लिखेंगे किताब—

सेवानिवृति के बाद कश्मीर के सच पर पुस्तक लिखने जा रहे है। जिसमें उनके राज्यपाल रहते हुए कश्मीर की जनता के साथ मिले अनुभवो का वर्णन होगा। उन्होंने कहा कि उनके रहते कश्मीर में एक गोली तक नहीं चलानी पड़ी। किसानों के प्रश्न पर कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना होगा, वरना फिर से किसान आंदोलन होगा। महाराष्ट्र संकट पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है। गवर्नर सभी स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button