भारत

अंजू का पाकिस्तान से एक नया वीडियो आया सामने, अपील की परिजनों को परेशान नहीं करें

अलवर- 24 जुलाई। अलवर के भिवाड़ी की अंजू सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तरह तरह को खबरे मीडिया में चल रही है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान से अंजू ने एक वीडियो बनाकर अपने परिजन को भेजा है। इसमें उसने पुलिस प्रशासन व मीडिया से अपील की है कि उनके बच्चों या परिवार के सदस्यों को परेशान नहीं किया जाए। पाकिस्तान वो अचानक नहीं आई है। इसके लिए लंबे समय से उनकी प्लानिंग थी। लीगल तरीके से वो पाकिस्तान आई है। जिस तरह से वो आई है, उसी लीगल तरीके से वो वापस भारत आएंगी। जिसको कोई बात करनी है, वो सीधे अंजू से बात करें और वह सभी बात का जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि भिवाड़ी की रहने वाली अंजू पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की खबर के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। भिवाड़ी में अंजू के पति अरविंद से पूछताछ की जा रही है।

यह था मामला—

रविवार की रात जानकारी मिली की भिवाड़ी की रहने वाली अंजू पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू शादी शुदा है और दो बच्चे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खानपुर गांव निवासी अरविंद साल 2005 में जॉब के लिए भिवाड़ी आए थे। साल 2007 में मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली अंजू से उसकी मुलाकात हुई और शादी कर ली। अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा की एक कंपनी में जॉब करती है। वहा नसरुल्लाह नाम के व्यक्ति से शादी करने के लिए गई है। इस तरह की खबर चल रही है। उन दोनों की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button