
बिस्फी विस क्षेत्र में लालू-तेजस्वी का संदेश गांव गांव तक पहुंचा रहे युवा नेता आरिफ जिलानी अंबर
मधुबनी- 27 सितंबर। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में राजद का मजबुत बनाने के लिए पार्टी के युवा नेता आरिफ जिलानी अंबर दिन रात क्षेत्र के गांवों में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का संदेश पहुंचा रहे हैं। श्री अंबर ने बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जगवन पश्चिम के कमलावारी एवं जगवन पूर्वी पंचायत के छोड़ैया सदाय टोला में कुमर सदाय के अध्यक्षता में बिस्फी अधिकार यात्रा के तहत रात्रि संवाद का आयोजन हुआ। जिसे संबोधित करते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव आरिफ जिलानी अंबर ने कहा कि नफरत की राजनीति से देश व राज्य चलने वाला नही है। देश में हर ओर भ्रम और भय का माहौल कायम है। देश की गरीब, पीड़ित एवं शोषित जनता भ्रम की स्थिति में खुद को ठगा महसूस कर रही है। अगर ये फिरकापरस्त ताकतें कुछ वर्ष और सत्ता पर काबिज रह गयी, तो यकीन मानिए आने वाली पीढ़ियां हमलोगों से सवाल अवश्य पूछेंगी। इन विघटनकारी ताकतों के नापाक मंसूबों को आपने कैसे और क्यूँ पनपने दिया।
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के प्रति जिस शासन की संवेदनाएं सूख चुकी हों उस शासन को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा। उन्होने कहा कि धर्म-जाति एवं संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने का किया जा रहा है। गरीबों का हक़ छीन कर पूजीपतियों का पेट भरने का काम किया जा रहा है। इस लिए हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है कि वार्ड स्तर तक माई बहिन मान योजना का गहन प्रचार-प्रसार करें। वर्तमान सरकार नारी शक्ति के उत्थान एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में कोई सकारात्मक एवं गुणात्मक प्रयास नहीं कर रही है। रात्रि संवाद कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता बेचन यादव,भोला सहनी,मो. रिजवान,अभिमन्यु कुमार,ब्रह्मदेव यादव,पंकज यादव,अजीत मंडल, मो सिराज,सुजीत झा, कृष्णा यादव,मुन्ना राम,पूर्व उपप्रमुख मो. मोहिउद्दीन एवं पूर्व उपप्रमुख चांद उस्मानी सहित कई लोग उपस्थित थे।