
बाईक डवाइडर से टकराई, महिल व युवक की मौत, एक गंभीर
मधुबनी- 13 अप्रैल। जिला के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक युवक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव का पुत्र कन्हैया यादव के रूप में हुआ, जबकि मृत महिला मरपनी देवी दरभंगा जिला हरिपुर गांव निवासी है।
वहीं घायल दीपक यादव का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ईट के सिलसले में वार्ताकार एनएच होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही एक महिला अचानक उसके सामने आ गई। कन्हैया कुमार यादव ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो बैठने के कारण उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कन्हैया कुमार यादव एवं मरनी देवी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाईक पर सवार एक अन्य युवक दीपक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए दरभंगा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक का पिछले महीने शादी हुई थी। इस दर्दनाक घटना से युवक के गांव में मातमी माहौल है।



