ताज़ा ख़बरें

WEST BENGAL:- नए साल पर भी राज्यपाल और सरकार के बीच जारी रहेगा टकराव, पहले ही दिन धनखड़ ने बोला हमला

कोलकाता-01 जनवरी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी की सरकार के बीच टकराव नए साल पर भी खत्म होने वाला नहीं है। पहले ही दिन राज्यपाल धनखड़ ने एक बार फिर हावड़ा नगर निकाय संशोधन अधिनियम पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने को लेकर हमला बोला है। साल के पहले ही दिन उन्होंने एक और पत्र राज्य के महाधिवक्ता सोमेंद्र नाथ मुखर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हावड़ा नगर निगम में चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं इसे लेकर कोर्ट ने महाधिवक्ता से पूछा है।

महाधिवक्ता ने कारण के तौर पर बताया है कि राज्यपाल ने संशोधित अधिनियम पर हस्ताक्षर नहीं किया है और उन्होंने नए सिरे से हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा है। राज्यपाल ने लिखा है कि मैं कहना चाहता हूं कि राज्य सरकार जल्द से जल्द हावड़ा निकाय संशोधन अधिनियम से संबंधित मेरे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब राज्य के महाधिवक्ता को उपलब्ध करा दें और वे फिलहाल मुझे राजभवन कोलकाता या दार्जिलिंग में उपलब्ध करा दें। ऐसा जल्द किया जाना चाहिए ताकि इस पर कोई ठोस फैसला लिया जा सके।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोलकाता नगर निगम के बाद बाकी बचे पांच नगर निगमों में से चार में तो चुनाव हो रहे हैं लेकिन हावड़ा नगर निगम ने अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हो सकी है। इसकी वजह है कि राज्यपाल ने इस नगर निगम से बाली को अलग करने संबंधी प्रस्ताव को अभी तक हरी झंडी नहीं दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button