
बिहार
VAISHALI:- शिक्षक पुत्र अविनाश ने सहायक प्रोफेसर की परीक्षा में 7वां स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया
वैशाली- 14 जून। वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड के शिक्षक पुत्र अविनाश कुमार ने अभी हालही में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसर की परीक्षा में पूरे बिहार में अपने कोटि में सातवां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है।
ये हाजीपुर सदर प्रखंड के पोखरैरा ग्राम के निवासी हैं।इन्होंने एन आई टी पटना से सिविल में एम टेक किया है।ये बचपन से ही बहुत मेधावी रहे हैं। सैनिक स्कूल,नवोदय विद्यालय जैसे परीक्षा भी निकाल चुके हैं। प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय,आईपीएस से की है।
इनके पिता श्रवण पासवान सेंदुआरी मध्यविद्याल में प्रधानाध्यपक के पद पर कार्यरत है। तथा वैशाली जिले के गोप गुट के जिला महासचिव है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनो को दिया है।



