ताज़ा ख़बरें

UP:- नामांकन से पहले योगी ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद

गोरखपुर- 04 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज उन्हें नामांकन करना है। नामांकन से पूर्व योगी ने गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। देवी-देवताओं का भी पूजन अर्चन किया।

शुक्रवार से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में तैयारियां पूरी हैं। योगी आदित्यनाथ शहर सीट से भाजपा से नामांकन करेंगे। नामांकन को देखते हुए इस बार काफी सख्त सुरक्षा है। नामांकन कोर्टों के अंदर और बाहर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। शहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एडीएम वित्त कोर्ट में नामांकन करेंगे। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर शास्त्री चौक से कचहरी चौक तक की एक लेन बंद है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से सिर्फ प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों के अलावा प्रशासनिक व पुलिस के अफसरों-कर्मचारियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button