ताज़ा ख़बरें

UP:- 300 से अधिक सीटें जीतकर उप्र में दोबारा बनायेंगे सरकारः जेपी नड्डा

बरेली- 29 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन बरेली जनपद में थे। इस बीच शनिवार को उन्होंने फरीदपुर और भोजीपुरा में लोगों से जनसम्पर्क किया। भोजीपुरा विधानसभा के महानगर कॉलोनी पहुंच भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के लिए वोट करने की अपील की। यहां उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इससे पहले उन्होंने बड़े बाग हनुमान मन्दिर में जाकर दर्शन किया और आरती की।

इस दौरान नड्डा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामपुर में सीआरपीएफ कैम्प पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों की अखिलेश यादव ने पैरवी की और उन्हें छोड़ने का काम किया, जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो क्या होगा उत्तर प्रदेश का।

उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि 70 सालों तक इन पार्टियों ने देश को जमकर लूटा। जब चुनाव आता है तो यह सारी पार्टियां अपना मेनिफेस्टो लाती हैं और बड़े-बड़े वादे करती हैं, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो जाता है। लेकिन इन पार्टियों ने कभी ये नहीं बताया कि जो वायदे इन पार्टियों ने मैनिफेस्टो में किये थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसानों और नौजवानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button