क्राइम

UP:- सीएम का OSD बनकर जालसाजी करने वाले को STF ने किया गिरफ्तार

लखनऊ- 28 जनवरी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को एक शातिर जालसाज अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर विभागों के अधिकारियों से लाखों की ठगी करता है। एसटीएफ मुख्यालय में तैनात निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मूलरुप से अमेठी का रहने वाला अजय कुमार मिश्रा उर्फ अरविन्द कुमार मिश्रा को पूछताछ के लिए एसटीएफ मुख्यालय लाया गया। पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के सत्यापन व उसके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अपराध की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत यह भी ज्ञात हुआ कि उसके विरूद्ध थाना बेनीगंज, जनपद- हरदोई, थाना कोतवाली, जनपद-देवरिया, थाना उतरौला, जनपद-बलरामपुर, थाना पूरनपुर, जनपद-पीलीभीत आदि कई जनपदों मे पंजीकृत अभियोगों में इसकी तलाश है।

निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त अजय वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। इसके बाद उसने वर्ष 2016 में अपनी कक्षा आठवीं पास फर्जी ट्रान्सफर सर्टिफिकेट अपने बदले हुये नाम अरविन्द के नाम से बनवा लिया और उसी फर्जी टीसी के आधार पर रणवीर रणन्जय इण्टर कॉलेज अमेठी से वर्ष 2018 मे दसवीं कक्षा पास कर लिया। इसके बाद उसने सभी इसी नाम से सभी दस्तावेज बना लिये थे। इसके बाद वह फिर से मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर लोगों से ठगी करने लगा। इस प्रकार उसने काफी धनार्जन किया।

फरवरी 2021 में जनपद कौशाम्बी के थाना मंझनपुर व जनपद औरेया के थाना विधूना से जेल जाकर माह जून 2021 में जमानत पर छूटने के बाद पुनः यही ठगी का कार्य कर रहा है। अब तक लगभग 100 से अधिक अधिकारियों से ठगी कर चुका है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरान्त प्रका

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button