
UP:- पुलिस ने पकड़ा ढाई लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
कानपुर-01 दिसम्बर। काकादेव थाना पुलिस ने बुधवार को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद किया है,जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कल्याणपुर के आवास विकास स्थित अशोक वाटिका ब्रह्मदेव चौराहा निवासी निकेश उर्फ सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गीता नगर क्रॉसिंग के पास दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसे वह गोल चौराहे के पास गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को देने जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। काकादेव पुलिस निकेश द्वारा बताई गई दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस धंधे में जो भी लोग लिप्त हैं उन्हें भी दबोचा जा सके।
दबोचा गया मोबाइल लुटेरा—
सीसामऊ थाना पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहित तिवारी उर्फ हर्ष निवासी गंगा बैराज चौराहे के पास थाना कोहना के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से छात्रा का एक छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।



