ताज़ा ख़बरें

UP:- टिकट को लेकर रायबरेली कांग्रेस में बगावत,दर्जनों नेताओं ने प्रियंका से की इस्तीफ़े की पेशकश

रायबरेली- 14 जनवरी। कांग्रेस के टिकट देने के दूसरे दिन ही रायबरेली में बगावत शुरू हो गई। शुक्रवार को सलोन विधानसभा के कई ब्लॉक अध्यक्षों समेत दर्जनों नेताओं ने प्रियंका से टिकट पर विचार करने की मांग और इस्तीफ़े की पेशकश कर दी।

दरअसल, गुरुवार को घोषित कांग्रेस की पहली सूची में सलोन विधानसभा से अर्जुन पासी को टिकट दिया गया था, जिसके बाद से ही संगठन में असंतोष शुरू हो गया।शुक्रवार को शीर्ष नेतृत्व के फैसले से नाराज कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ नाराज कार्यकर्ताओं ने पद और पार्टी संगठन से महासचिव प्रियंका गांधी को इस्तीफे की पेशकश कर डाली। सलोन विधान सभा से करीब आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने कांग्रेस से टिकट के लिए ताल ठोकी थी। लेकिन प्रियंका गांधी के फैसले पर नाराज पदाधिकारियों ने संगठन के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।

पदाधिकारियों को कहना है कि अगर पार्टी हाईकमान सलोन विधान सभा से प्रत्याशी नहीं बदलती तो पूरा संगठन विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ इस्तीफा दे देगा। मौसम ठंडी के महीने का है। लेकिन राजनीति माहौल ने सलोन विधान सभा क्षेत्र में गर्माहट ला दी है। गुरुवार प्रियंका गांधी द्वारा जारी की गई लिस्ट में अर्जुन पासी को कांग्रेस का सलोन विधान सभा का प्रत्याशी बनाया गया है। इससे बौखलाए कांग्रेसियों ने आनन-फानन एक बैठक कर महासचिव प्रियंका गांधी को इस्तीफे की धमकी दी है।

शुक्रवार को सलोन नगर के औना सदरा गांव के आशा सदन में कांग्रेस के सलोन ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, डीह ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी, छतोह ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु कांत मिश्रा के नेतृत्व में आकस्मिक बैठक बुलाई गई।

बैठक में सामूहिक रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टिकट बांटने पर पुनर्विचार के लिये प्रस्ताव व त्यागपत्र का पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि सलोन विधान सभा में प्रत्याशी चयन मनमाने तरीके से किया गया है। जिससे सलोन कांग्रेस संगठन से आहत है।
पत्र में आगे कहा गया है कि अगर प्रत्याशी चयन पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी सदयस्ता से इस्तीफा दे देंगे। इस मौके पर मोहम्मद मोबिन उर्फ चंदन, दिग्विजय सिंह, चन्द्र शेखर रस्तोगी, त्रियुगी नारायण, राजबहादुर पासी, राहुल देव सिंह, किरन सिंह, राम लखन पासी, राजीव द्विवेदी, सत्य विजय सिंह, तुलसीराम पासी, मोहम्मद इरफान उर्फ डब्बू,मोहम्मद तौफीक आदि सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button