
UP:- दहेज हत्या के आरोपित सास,ससुर व पति को जेल
जौनपुर-16 जनवरी। खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़सरा गांव में गत शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूलती मिली विवाहिता की लाश के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के आरोपित बनाए गए सास, ससुर और पति को पुलिस ने रविवार को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गाँव निवासी विकास यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी का उसके कमरे में साड़ी के फंदे से झूलती लाश पायी गयी थी। मामले में मृतका के पिता श्यामबली यादव ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। घटना के दिन ही पुलिस ने ससुर लालचंद को हिरासत में ले लिया था। रविवार की भोर में सास सुनीता और पति विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक
अश्विन कुमार सहित महिला कांस्टेबल रिंका मौर्या शामिल रही।