
UP:- किसान की बेटी कीर्तिका बनी डिप्टी SP
लखनऊ- 08 अप्रैल। लखनऊ के पुराना हैदराबाद के रहने वाली कीर्तिका सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 58वीं रैंक पाकर डिप्टी एसपी का पद हासिल किया है। अब वह ट्रेनिंग के लिए जाएंगी। वह बहुत खुश हैं और बताती हैं कि अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी उतरी। उनके विश्वास को बनाए रखा।
कीर्तिका ने बताया कि इससे पहले कंप्यूटर साइंस में एम टेक और उसके बाद एम टेक किया, उसमें भी टॉपर रही है, लेकिन एक चाहत थी कि इससे अच्छी नौकरी पर जाऊं, बस तभी से उ.प्र. लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी में जुट गई। बताया कि सितम्बर में इसका मेन इक्जाम हुआ था। शुक्रवार की रात को रिजल्ट देखकर दिल खुशी से उछल गया। बताया, यह मेरा दूसरा प्रयास था।
कीर्तिका ने बताया कि पिता रमेश कुमार सिंह किसान हैं और मां मंजुला एक गृहणी है। उन्हीं की प्रेरणा से यह मुकाम हासिल किया। वह कहती हैं अगर लक्ष्य तय कर लो तो उसे व्यवस्थित ढंग से पढ़ाई कर पाना आसान हो जाता है। स्वयं से पढ़ाई की है। परीक्षा में मेरा विषय समाज शास्त्र था। मेहनत से पढ़ाई की। बताया कि मुझे भईया हीरेंद्र भाभी स्वाति ने मुझे प्रोत्साहित किया।
कहती है इस पद पर बैठकर देश प्रदेश की सेवा करने का मौका मिलेगा, ऐसा सोचा नहीं था, पर मेहनत से मैंने कभी जी नहीं चुराया। मेरी कोशिश होगी कि महिला सम्मान के लिए मैं पूरी निष्ठा से कम करूं।



