बिहार

UN पीस कीपिंग मिशन में भी महाभारत के प्रबंधन मंत्र प्रासंगिक: पूनिया

पटना- 09 नवम्बर। भारतीय स्टेट बैंक ने लेजेंड्स व प्रेरणादायी व्यक्तियों को अपने शीर्ष कार्यपालकों को संबोधित कराने के कार्यक्रम के अंतर्गत पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर सुरेंदर राणा जी ने मेजर जनरल राजपाल पूनिया,जनरल ऑफिसर कमांडिंग, बिहार झारखंड सब एरिया को आज स्थानीय प्रधान कार्यालय में आमंत्रित किया। जनरल पुनिया ने अपने डेढ़ घंटे के प्रेजेंटेशन में UN Peace keeping मिशन में अफ़्रीकी देश सियरा लियोन में अपने कम्पनी कमांडर के ऑपरेशन खुक्रि के दरम्यान वाले आतंकियों से घिर जाने के बावजूद जवानों को वालीबॉल खेलाने वाले अनुभव को स्ट्रेस बस्टर के सफल टेकनिक एवं अनेकों मंत्रोँ को साझा किया।

साथ ही प्रबंधन उद्बोधन में महाभारत से (द्रोणाचार्य-अश्वत्थामा) , सनातन धर्म में वर्णित,(बीस प्रकार के सुख,पहला सुख निरोगी काया, बिहार के लोक परंपराओं से छठ पर्व के समय आत्म अनुशासन सहित घाट पर ट्रैफ़िक-लोक प्रबंधन आदि कई उद्धरणों को भी मंत्र रूप में प्रस्तुत किया।

Quadrants क्वर्ड्रेंट्स (चतुष्कोष्ठों) के सहारे, SWOT अनालिसिस, लिडरशिप के रूप एवं अधीनस्थ कर्मचारी के प्रकार , तथा कार्यस्थल पर कैसे उन्हे प्रेरित करना है आदि प्रयोगों-सुझावों को भी साझा किया। उन्होंने एसबीआई की राष्ट्र को समर्पित सेवा भावना की भी प्रसंशा की। प्रबंधन कार्यक्रम का अंतिम सूत्र उन्होंने Key to Happiness पर बल दिया कि प्रसन्नता की चाबी स्वयं के ही पास है। (It lies within the individual.)

सभागार में उपस्थिति के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग एवं मायक्रोसॉफ़्ट टिम्स् के सहारे बिहार झारखंड के सभी क्षेत्रीय/प्रशासनिक मुख्यालयों से एसबीआई के लगभग 400 अधिकारियों ने इसका लाभ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित सेना के अन्य अधिकारियों में कर्नल रविकांत,मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट, कर्नल (जीएस) अविनाश, एडम कमांडेंट, कर्नल चौहान आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम को उद्बोधन डीजीएम ओम प्रकाश ककरू,स्वागत सीजीएम पटना सर्किल श्री सुरेंदर राणा,जीएम (झारखंड) श्री जन्मेजॉय मोहंती,जीएम (उत्तर बिहार) श्री मृगांक जैन,जीएम (दक्षिण बिहार) मनोज कुमार गुप्ता तथा सेना-एसबीआई समन्वयन, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल वागले, बिपिन बिहारी पाठक आदि ने किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button