
इस साल चैत्र नवरात्र पर डोला पर होगीं मां दुर्गा का आगमन, बिहार और देश में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत
मधुबनी- 07 मार्च। इस साल चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा का आगमन डोला पर तथा बिदाई मुर्गा पर होगा। मां दुर्गा की डोला पर आगमन और मुर्गा पर गमन के फलाफल से देश व राज्य में राजनीतिक अस्थिरता, उथल-पुथल और हिंसा, भय का माहौल का संकेत समझा जाता है। चैत्र नवरात्र पर माता दुर्गा का आगमन और बिदाई के फलाफल की गणना करते हुए कहा पं. ऋषिनाथ झा ने बताया कि मां दुर्गा की डोली पर आगमन के फलाफल का लक्षण अभी से ही दिखने लगा है।
बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल बनी है। बिहार में राजनीतिक उठा-पटक के बाद एक बार नीतीश कुमार की सरकार के आसार नजर आ रहा है।उन्होंने बताया कि 19 मार्च गुरुवार को कलश स्थापन के साथ सुरू होने वाले चैत्र नवरात्र पर नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र पर 19 मार्च को सुबह 6.51 के बाद से शाम 3 बजे तक कलश स्थापन के लिए शुभ मुहूर्त होगा।
19 मार्च प्रतिपदा तिथि को मां शैलपुत्री की पूजा होती है और घटस्थापना होता है। 20 मार्च को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। 21 मार्च को मां चंद्रघंटा, 22 मार्च को मां कूष्मांडा, 23 मार्च को मां स्कंदमाता, 24 मार्च को मां कात्यायनी, 25 मार्च मां कालरात्रि, 26 मार्च को मां महागौरी की पूजा होगी। 27 मार्च को मां सिद्धिदात्री पूजा-अर्चना होगी। इसी दिन रामनवमी मनाई जाएगी।



