
मधुबनी विधायक की लोहट चीनी मिल खोलने की वादे की सामने आने लगी असलियत: पवन यादव
मधुबनी- 26 मार्च। राजद के जिला महासचिव पवन यादव ने कहा कि लोहट चीनी मिल खोलने के सवाल पर विधायक माधव आनंद की तिलमिलाहट सामने आने लगी है।अब अनर्गल राग अलापने लगे है। लोहट चीनी मिल खोलने के वादे की असलियत सामने आने लगी है। उनके समर्थकों की बौखलाहट भी बढने लगी है। विधायक को चीनी मिल खोलने की बजाय अब उन्हें गुड़ उद्योग खोलने की तैयारी शुरू कर देना चाहिए।
राजद जिला महासचिव पवन यादव ने कहा कि विधायक द्वारा लोहट चीनी में खोलने के वादे की असलियत समय के साथ सामने आने लगी है। जिससे वे बचना चाहते हैं, लेकिन जनता उनको छोड़ेगी नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दो दशक पूर्व चुनाव के दौरान यहां पहुंचकर लोहट चीनी मिल खोलने का आश्वासन दे गए। लेकिन दो दशक बाद भी चीनी मिल नहीं खुल सका। अब विधायक माधव आनंद लोहट चीनी मिल खोलने के वादा से भागने लगे है। निश्चित रूप से विधायक से लोहट चीनी मिल खोलने का सवाल पूछा जाएगा और बौखलाए उनके समर्थकों को भी जवाब दिया जाएगा। अनर्गल बयानबाजी का विरोध भी होगा।लोहट चीनी मिल खोलने के मसले पर विधायक और उनके समर्थकों को समुचित जवाब दिया जाएगा।



