
मधुबनी में श्रीरामनवमी पर निकली शोभायात्रा लगे जयकारे
मधुबनी- 27 मार्च। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई।आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारे से आसपास का माहौल राममय हो उठा।

शोभायात्रा में भगवान राम, भरत,लक्ष्मण,शत्रुघ्न, जनक नंदनी मां सीता,भूत, प्रेतों के साथ देवाधिदेव महादेव सहित अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां निकाली गई। भजन कीर्तन करते लोगों की टोली के साथ शोभायात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शहर के बाटा चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य जगहों पर कई स्गठनों द्वारा शीतल पेय, शर्बत की व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं, शहर के स्टेशन चौक हनुमान प्रेम मंदिर सहित कई राम जानकी मंदिरों पर रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



