
मधुबनी नगर निगम सशक्त स्थाई समिति में 5 नए और पुराने चेहरा लाने का खेला शुरु
मधुबनी- 10 अप्रैल। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों की चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों की सक्रियता बढ़ गई है। नई रणनीति के तहत समिति के 7 सदस्यों में 5 नए चेहरा शामिल करने की तैयारी चल रही है। वही, दूसरी ओर 7 सदस्यों में 5 पुराने सदस्यों की कुर्सी बरकरार रखने का खेला शुरु हो गया है। पार्षदों का एक खेमा समिति के 7 सदस्यों में 5 पुराने और दो नए चेहरे को लाने की तैयारी में है। जिससे जिन पुराने 2 सदस्यों की छुट्टी होने वाली है, उनमें से एक सदस्य लहेरियागंज के तो दूसरा भच्छी के हो सकते है। छुट्टी होने वाले 2 पुराने सदस्यों की जगह नए सदस्यों में एक लहेरियागंज और दूसरा पिलखवार के एक पार्षद के नाम की चर्चा चल रही है।
वहीं, पार्षदों का दूसरा खेमा समिति सदस्यों के लिए मतदान का अवसर मिलने से 5 पार्षदों को समिति सदस्य के लिए चुनाव में उतारने की तैयारी में जुटे है।
दूसरी खेमा की तैयारी कितना कारगर होगा, यह तो समय बताएगा। यह खेमा समिति के कुल 7 सदस्यों में 5 नए चेहरा को शामिल करना चाहते है। क्येकि बहुमत के आधार पर सशक्त स्थाई समिति की बैठक में किसी प्रस्ताव व योजनाओं की मंजूरी या नामंजूरी पर मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। इस खेमा के लिए समिति में 5 सदस्यों को शामिल करना एक नई कीर्तिमान स्थापित करने जैसा साबित हो सकता है।
बहारहल, समिति सदस्यों की चुनाव दिलचस्प बनता जा रहा है। दूसरा खेमा के अधिकांश पर्षादों ने चुनाव में 5 पार्षदों की दावेदारी का मन बना लिया है। दूसरे खेमा के पार्षदों का मामना है कि नगर निगम की कार्यशैली से अधिकांश पार्षद नाराज चल रहे हैं। मतदान सशक्त स्थाई समिति के सदस्पों की बदलाव के लिए एक बेहतर अवसर है।



