
मोदी-नीतीश सरकार में महंगाई, बेराजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज होगी लड़ाई: सुमन यादव
मधुबनी- 29 मार्च। पंडौल प्रखंड राजद प्रवक्ता सुमन सिंह यादव ने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार के शासनकाल में महंगाई, बेराजगारी, भ्रष्टाचार और पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। गरीब परेशान है। गरीबी, महंगाई, बेराजगारी व भ्रष्टाचार के विरूद्ध लडाई लड़ना होगा। शोषित समाज के अधिकार की लड़ाई के लिए राजद निरंतर संघर्ष किया है। इस संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्ग के लोगों की मेहनत अहम रही है। संविधान में गरीब-मजदूरों को मिले अधिकार की रक्षा के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों,श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखना होगा। उनकी एकजुटता को खत्म करने वाले एनडीए से सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटा है। लालू प्रसाद यादव ने वंचित वर्गों को बोलने का हक दिया। बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को जमीन पर उतारा। गरीबों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। लालू यादव के कार्यकाल में वंचित तबकों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़े। लालू-राबड़ी की सरकार में आम जनता खुशहाल था। राजद समाजवादियों की पार्टी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में आठ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देकर देश में रिकॉर्ड बनाया है।



