
T-20 विश्व कप: यूएई ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को पांच विकेट से दी शिकस्त
नई दिल्ली- 13 फ़रवरी। यहां अरुण जेटली स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कनाडा के खिलाफ आखिरी ओवरों तक चले रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की। दो गेंद शेष रहते हासिल की गई इस जीत के साथ यूएई ने उस कठिन समूह से आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदें जीवित रखीं, जिसमें न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं।
151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत खराब रही और 13वें ओवर में टीम का स्कोर 66 रन पर चार विकेट हो गया। इसके बाद आर्यंश शर्मा और सोहैब खान ने पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया।
विकेटकीपर-बल्लेबाज आर्यंश शर्मा , जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर सोहैब खान ने 29 गेंदों पर 51 रन बनाते हुए चार चौके और चार छक्के लगाए और कनाडा के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
आखिरी पांच ओवर में यूएई को 63 रन की जरूरत थी। 17वें ओवर में सोहैब ने दिलोन हेयलिगर पर दो छक्के और एक चौका लगाकर 17 रन बटोरे और मुकाबला यूएई की ओर मोड़ दिया। 19वें ओवर में 18 रन बने, जिससे जीत लगभग तय हो गई। सोहैब 150 के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन मोहम्मद अरफान ने विजयी रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले कनाडा की पारी की शुरुआत भी खराब रही और पावरप्ले में 38 रन पर तीन विकेट गिर गए। हर्ष ठाकर और नवनीत ढालीवाल ने 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। ठाकर ने 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए।
अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर हेयलिगर के छक्के की बदौलत कनाडा ने 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
संक्षिप्त स्कोर—
कनाडा 150/7 (20 ओवर)– हर्ष ठाकर 50; जुनैद सिद्दीकी 5/35
यूएई 151/5 (19.4 ओवर)– आर्यंश शर्मा 74*, सोहैब खान 51; साद बिन जफर 3/14
यूएई ने यह मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम किया।



