स्पोर्ट्स

T-20 श्रृंखला: पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकटों से हराया

जयपुर- 17 नवंबर। जयपुर में खेले गये पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से पराजित किया। टीम इंडिया ने 19.4 ओवर के खेल में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। मार्टिन गुप्टिल ने (70) और मार्क चैपमैन ने (63) रनों की पारी खेली। भारत के लिए आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। 165 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।

समैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। गुप्टिल (70) टॉप स्कोरर रहे। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और पारी की तीसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को गोल्डन डक पर बोल्ड किया। दूसरे विकेट के लिए मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन ने 77 गेंदों पर 109 रन जोड़कर टीम को पटरी पर लाने का काम किया। इस साझेदारी को आर अश्विन ने चैपमैन (63) को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। गुप्टिल का विकेट दीपक चाहर ने चटकाया। टीम इंडिया को 5वीं सफलता भुवनेश्वर कुमार ने टिम साइफर्ट (12) को आउट कर दिलाई। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए थे। मिचेल सेंटनर ने पहली ही गेंद पर एक तेज शॉट खेला और गेंद को रोकने के प्रयास में सिराज खुद को चोटिल करा बैठे। गेंद तेज रफ्तार के साथ उनकी अंगुली पर लगी, जिसके बाद उन्हें खून भी निकलने लगा। हालांकि, इसके बाद भी सिराज ने बॉलिंग जारी रखी और 5वीं गेंद पर रचिन रवींद्र (7) को बोल्ड भी किया। मार्क चैपमैन (63) का टी-20 में ये तीसरा अर्धशतक रहा। मार्टिन गुप्टिल (70) का टी-20 में 19वां अर्धशतक रहा। टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इस जोड़ी पर ब्रेक मिचेल सेंटनर ने राहुल (15) को आउट कर लगाया। दूसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को फिर संघर्ष करना पड़ा। रोहित और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को बोल्ट ने रोहित (48) का विकेट लेकर तोड़ा। न्यूजीलैंड के लिए तीसरा विकेट भी बोल्ट के खाते में ही आया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (62) को बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर (5) का विकेट टिम साउदी ने हासिल किया। अंतिम ओवर में वेंकटेश अय्यर (4) डेरिल मिचेल की गेंद पर आउट हुए। भारत की तरफ से शानदार पारी में रोहित शर्मा ने 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों पर 48 रन बनाए। सातवीं टी-20 की पारी में सूर्यकुमार यादव (62) का तीसरा अर्धशतक रहा। ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button