स्पोर्ट्स

T-20 रॉयल एसएस कप के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 36 रन से हराया

रांची- 28 सितंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच दिव्यांगजनों के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट सीरीज “रॉयल एसएस कप” के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 36 रनों से पराजित कर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वावधान में झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मेकॉन स्टेडियम रांची में खेले जा रहे “रॉयल एसएस कप” के वर्षा से बाधित 8 -8 ओवर के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने खराब शुरुआत की और 1.1 ओवर में सात रन पर दो विकेट गंवा दिए। उसके बाद गुलामुद्दीन 61 (24गेंद ), कैलाश 17 (8 गेंद) और निशांत 10 (5 गेंद) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 8 ओवरों में 4 विकेट पर 109 रन तक पहुंचाया। मोनिर और थिरथों ने एक-एक विकेट लिया, जबकि ह्रीदोय ने 2 विकेट झटके।

भारत के 110 रन के जवाब में बांग्लादेश के बल्लेबाज सटीक भारतीय गेंदबाजी के समक्ष टीक नहीं सके। 5 विकेट खोकर 8 ओवरों में केवल 73 ही रन बना सके। रांची के निशांत कुमार उपाध्याय ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 2 विकेट लिये। आज के मैच के लिए गुलामुद्दीन मैन ऑफ द मैच चुने गए। आज का मैच बांग्लादेशी कप्तान सौमित खान का अंतिम मैच था। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

बुधवार को खेले गए मैच के मुख्य अतिथि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। मैच में रांची की मेयर आशा लकड़ा, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय,चैंबर ऑफ कॉमर्स के विकास, सांसद प्रतिनिधि कुमुद झा,दिवाकर मेहता,वार्ड पार्षद अरुण झा,अमित तिवारी,अपराजिता मिश्र,प्रमोद कुमार,ज्योति सिंह,रेनू पांडे,दीपा चौधरी,राजेश शाह आदि ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button