स्पोर्ट्स

T-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव

गुवाहाटी- 03 अक्टूबर। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्या क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान इस मुकाम तक पहुंचे।

मैच में सूर्या ने सिर्फ 22 गेंदों में शानदार 61 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाया।

अब सूर्यकुमार के नाम 2022 कैलेंडर ईयर में कुल 50 छक्के हैं। वहीं, पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 42 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 2021 कैलेंडर वर्ष के दौरान 41 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए क्रमशः 61 और 57 रन बनाए। इन दोनों के अलावा विराट कोहली ने नाबाद 49, कप्तान रोहित शर्मा ने 43 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 17 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने 2 विकेट लिए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन बनाए। डेविड मिलर ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 106 रन बनाए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, एडेन मार्करम ने 33 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 2 व अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। भारत ने यह मैच 16 रन से जीता।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button