
T-20 श्रृंखलाः आस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से विकेट से हराया
मोहाली- 20 सितंबर। तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। आस्ट्रेलिया टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रन और मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में मंगलवार को पहला टी-20 मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।



