
बिहार
बिहार के नये राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन और नंदकिशोर यादव नागालैंड के नये राज्यपाल नियुक्त
पटना- 06 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को बिहार,नागालैंड,दिल्ली,पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,हिमाचल प्रदेश,लद्दाख,महाराष्ट्र और तेलंगाना में राज्यपालों एवं उपराज्यपालों के पदों पर व्यापक फेरबदल को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,ये सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नागालैंड में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।



