
SSB जवान हत्याकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त शराब तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी-06 सितंबर। मधुबनी जिले के लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शराब तस्कर 19 वर्षीय विवेक यादव को एसएसबी जवानों के सहयोग से गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम लगडी पद्मा सड़क पर गिरफ्तार कर लिया। विवेक यादव इसी थाना क्षेत्र के योगिया सिमरा टोल का निवासी है, जो एसएसबी मुख्य आरक्षी देवराज शर्मा हत्याकांड में अप्राथमिकी अभियुक्त है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर विवेक यादव लगडी रास्ते सोमवार की शाम पद्मा गणेश चोक पर गणेश पूजा मेला देखने आने वाला है। हम सूचना मिलते ही सदल बल पहुंचे। एनएच 104 से लगडी जाने वाली सड़क में घात लगाकर बैठ गये। इसकी सूचना हमने एसएसबी जवानों को दी थी। विवेक यादव को भनक लगा की पुलिस और एसएसबी जवान मुझे गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है। भनक लगते ही वे वापस लौटना चाहा। हमलोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया। ज्ञात हो कि 29 अगस्त की रात योगिया सिमरा टोल के पास शराब तस्कर ने चार चकिया वाहन से एसएसबी अर्राहा समवाय के दो जवानों को रौंद दिया था। जिसमें इलाज के दौरान जयनगर अस्पताल में जख्मी मुख्य आरक्षी देवराज शर्मा की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं आरक्षी शिंदे अम्बा दास इलाज किया गया।



