भारत

SPICE JET ने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए अवकाश पर भेजा

नई दिल्ली- 20 सितंबर। देश में सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। स्पाइसजेट ने यह कदम लागत को सुसंगत करने के अस्थायी उपाय के तहत उठाया है।

स्पाइसजेट ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि यह कदम एयरलाइन की किसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं करने की नीति के अनुरूप है। कंपनी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी एयरलाइन ने अपने किसी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला था। कंपनी के इस कदम से पायलटों की संख्या को विमानों के बेड़े से सुसंगत किया जा सकेगा। एयरलाइन के जबरन बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए पायलट बोइंग और बाम्बार्डियर बेड़े के हैं।

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष के 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में स्पाइसजेट एयरलाइन को 784 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 731 करोड़ का घाटा हुआ था। इसके अलावा कंपनी फिलहाल 50 फीसदी से कम उड़ानों का संचालन कर रही है। स्पाइसजेट एयरलाइन के बेड़े में 90 विमान शामिल हैं जबकि अभी करीब 50 विमान ऑपरेट किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button