बिहार

राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण को ‘सामाजिक समन्वय मंच’ का शंखनाद

पटना- 09 मार्च। भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ, सामाजिक समन्वय मंच की बैठक पटना में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसकी जानकारी देते हुए मंच के कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि घंटों तक चली बैठक में देश के भविष्य और युवाओं की भूमिका पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर विशेष जोर दिया गया।

भारतीय युवाओं को व्यापार के क्षेत्र में विश्व स्तर पर स्थापित करने, भारत की आर्थिक शक्ति को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाकर ‘सामाजिक समन्वय मंच’ से जोड़ने की योजना बनाई गई, ताकि कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। बैठक में बिहार सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि कार्यालय स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। हर क्षेत्र से सक्षम और कर्मठ युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। युवा अपने-अपने क्षेत्र के विकास का नेतृत्व करेंगे और मंच को जमीनी स्तर से मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों में ‘सामाजिक समन्वय मंच’ के विजन को घर-घर पहुँचाएंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में मंच के सचिव शिवसागर यादव, कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार सहित दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button