
विवाह महोत्सव में 51 वर-कन्याओं के लिए बजेगी शहनाई, दिए जाएंगे उपहार:आदित्य नारायण गुप्ता
मधुबनी : सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों को लगातार बढ़ावा दे रहे संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति के प्रधान महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समिति को विस्तार किया गया है। जिसके तहत आदित्य नारायण गुप्ता अजीत को समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य नारायण गुप्ता अजीत द्वारा समिति के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, समिति के नवयुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य ने बताया कि समिति द्वारा दिए गए जिम्मेवारी का निश्चित रूप से ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। गरीब और आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर युवतियों की विवाह के लिए सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विवाह महोत्सव में 51 वर-कन्या का विवाह कराई जाएगी। सामूहिक विवाह महोत्सव पर आने वाला खर्च का वहन समिति द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि सामूहिक विवाह महोत्सव में 51 जोड़ी वर कन्या का सामूहिक रूप से विवाह कराई जा सके। 51 जोड़ी वर कन्या को समिति द्वारा हरसंभव उपहार मुहैया कराई जाएगी।



