
बिहार
SBI लेडिज क्लब ने महिलाओं में सिलाई मशीन एवं बच्चों में बांटे दीया व मिठाई
पटना। एसबीआई लेडिज क्लब पटना द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शारदा संघ,विद्यापति मार्ग,पटना को दो सिलाई मशीन तथा छोटे बच्चो के लिए लेखन सामग्री,दिवाली के लिए दीया एवं स्वीट्स का वितरण किया गया। सिलाई मशीन का उपयोग शारदा संघ द्वारा महिलाओं को सिलाई और कढ़ाई जैसे व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने मे किया जाएगा जिससे आत्मनिर्भर भारत बनने के सपने को पूरा किया जा सके। दान कार्यक्रम के दौरान शारदा संघ की तरफ से श्रीमती पापिया बोस, जया बक्शी,अचिरा दास तथा एसबीआई लेडिज क्लब से अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा राणा,श्रीमती शिप्रा मोहंती,श्रीमती गुंजन अरोड़ा, श्रीमती नीतू गुप्ता,श्रीमती दिव्या जैन सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे।



