बिहार

SAMASTIPUR:- आस्था हाॅस्पीटल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़

समस्तीपुर- 14 अप्रैल। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में एक गर्भवती मह‍िला की मौत आस्था हाॅस्पीटल नामक नर्सिंग होम में हो जाने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। तथा हंगामा होता देख अस्पताल के कर्मी भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बातदे कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी जूली कुमारी को काशीपुर स्थित आस्था हाॅस्पीटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था,जहां उसकी मौत ईलाज के दौरान हो गई।

गर्भवती की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़ फोड़ और बवाल काटा।बताया गया है कि अस्पताल के डॉक्टर ने प्रसुता के डिलीवरी में लापरवाही बरत कर प्रसव के दौरान बिना परिजनों को बताए गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला को अधिक रक्त स्त्राव होने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक रक्त स्त्राव होने से महिला की अस्पताल में ही मृत्यु हो गई। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने परिजनों को धोखा देकर रेफर करने का बहाना बनाया। कहा कि प्रसुता को वेंडिलेटर पर रखना होगा। इसकी तबीयत काफी नाजुक है। लेकिन इसी बीच प्रसुता के मौत की खबर परिजनों को मिल गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरूण कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मामले में दोषियों के उपर उचित कार्रवाई की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button