बिहार

SAMASTIPUR:- आइस्क्रीम फैक्ट्री में गैस लीकेज होने से अफरा-तफरी, कई बेहोश

समस्तीपुर-24 अप्रैल। आइस्क्रीम फैक्ट्री में गैस लीकेज (Gas Leakage In Ice Cream Factory In Samastipur) होने से अफरातफरी मच गई। बर्फ फैक्ट्री में शनिवार की रात करीब 10 बजे अचानक आमोनिया गैस लीक होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। यह क्रम पूरी रात और रविवार की सुबह भी जारी रहा। इससे आसपास के लोग दहशत में हैं। कई लोग घर छोड़कर भाग गए। करीब दर्जनभर लोग बेहोश हो गए हैं। यहां के लोग आंखों में जलन होने की शिकायत कर रहे हैं। बेहोश दो लड़कियों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। दोनों अपने रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई हैं। एक अन्य को उल्टी होने लगी। इसकी सूचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ताजपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि लीकेज को बंद कर दिया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके जाने के बाद फिर से गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद वहां से लोगों को भागना पड़ा।

वहीं लोगों ने बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से इसको दुरुस्त करने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। सभी दहशत में जी रहे हैं। कुछ अंतराल के बाद लोगों के बीच से गैस का रिसाव फिर से शुरू होने का शोर उठता है और लोग परिवार व बच्चों के भागने लगते हैं। जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ है उसके बगल में कालेज भी है। संयोग है कि रविवार होने की वजह से आज कालेज में छुट्टी है। हालांकि प्रशासनिक स्तर से कोई भी पहल नहीं होने की वजह से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से तुरंत कोई उपाय नहीं किया गया तो वे लोग सड़क पर उतरेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button