बिहार

SAMASTIPUR:- सराय रंजन थाना का ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

समस्तीपुर- 21फरवरी। समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाने का एएसआई उमेश सिंह पटना से आई निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम ने एएसआई को ने 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी टीम ने बताया कि उमेश सिंह ने थाना में जब्त एक स्कार्पियो गाड़ी छोड़ने के एवज में मथुरापुर के रहने वाले वाहन मालिक वसीम से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर उक्त वाहन मालिक ने निगरानी में शिकायत की थी।

निगरानी टीम के डीएसपी एसके मवाड़ ने बताया कि मथुरापुर ओपी के रहने वाले मो.वसीम की स्कार्पियो सरायरंजन थाना क्षेत्र में दुघर्टनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने उस समय वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में अर्जी लगाई। एएसआई ने न्यायालय में प्रतिवेदन सौंपने के एवज में प्रतिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। सोमवार सुबह उसने वाहन मालिक को रिश्वत लेकर थाने में बुलाया था। वहां सादे लिबास में निगरानी टीम पहले से मौजूद थी। वाहन मालिक ने जैसे ही रिश्वत दी, ठीक उसी वक्त निगरानी टीम ने रिश्वत ले रहे एएसआई को गिरफ्तार कर लिया।अचानक हुई कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपित को गिरफ्तार कर पटना ले गई।
स्थानीय लागों के अनुसार शादी समारोह के स्टीकर लगे वाहन के साथ निगरानी टीम सरायंरजन थाना के आसपास सुबह से ही चक्कर लगा रही थी। पुलिस कर्मियों को इसकी कोई भनक नहीं लगी।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 23 नवम्बर को निगरानी विभाग की टीम ने जिले के मथुरापुर ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और वारिसनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार को भी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button