बिहार

SAHARSA:- झंझारपुर ADJ मामले में अधिवक्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च व दिया धरना

सहरसा- 20 नवंबर। झंझारपुर न्यायालय की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिला विधिवेता संघ द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दिवसीय धरना एवं आक्रोश मार्च निकाल न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा।

झंझारपुर अनुमंडलीय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अविनाश कुमार के वेश्म में घुसकर घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण एवं उनके सहयोगी एसआई अभिमन्यु कुमार शर्मा द्वारा अभ्रद व्यवहार व भाषा का प्रयोग एवं मारपीट करने के विरोध में जिला विधिवेत्ता संघ ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और विशाल आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रभारी जिला जज मोतिश कुमार सिंह को ज्ञापन संघ के अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने मुख्य न्यायमूर्ति, पटना उच्च न्यायालय के नाम से दिया गया।जिसमें मुख्य मांगो में अनुमंडल न्यायालय, झंझारपुर के एडीजे, प्रथम को उचित सुरक्षा की गारंटी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मधुबनी तथा पुलिस उपाधीक्षक झंझारपुर द्वारा दिया जाय।अधिवक्ताओं ने मांग किया की उच्च न्यायालय, पटना द्वारा यह सुनिश्चित किया जाय कि भविष्य में किसी भी न्यायिक पदाधिकारी के विरुद्ध स्थानीय पुलिस द्वारा इस तरह के घटना की पुर्णावृति न हो।

उच्च न्यायालय, पटना यह भी सुनिश्चित हो कि न्यायिक पदाधिकारी की सुरक्षा में यदि अधिवक्ता गण सामने आते है तो अधिवक्ताओं को भी उचित संरक्षण एवं सुरक्षा दी जाए। एडीजे प्रथम अनुमंडल न्यायालय, झंझारपुर के साथ किये गए मारपीट के आरोपी घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण एवं उनके सहयोगी एसआई अभिमन्यु कुमार शर्मा को कठोर दंड के साथ उनके पद से बर्खास्त किया जाय।साथ ही एडीजे प्रथम के साथ घटित घटना माननीय उच्च न्यायालय, पटना के देखरेख में न्यायिक जांच करवाया जाय।धरना प्रदर्शन व आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से संघ के महासचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आदित्य ठाकुर, संयुक्त सचिव आनंद सिंह ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार झा, सुगन्धी यादव, राजकुमार यादव, विकास कुमार यादव, मो.नैयर आलम, चंदन कुमार, विजय लता, कृणाल कश्यप, अन्नी कुमार वर्मा,विनय कुमार,अवधेश कुमार सिंह, लालमोहर सिंह,आशा राय, प्रवीण कुमार सिंह आदि दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button