
SAHARSA:- वार्ड सदस्य निकला अपराधी, हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद
सहरसा- 04 मई। जिले में सिमरी बख्तियारपुर थाना के बलवा हाट ओपी के समीप आरती पेट्रोल पंप पर हथियार दिखाकर पेट्रोल भरा कर सहरसा की दिशा में भागे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से एक अपराधी सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की महम्मदपुर पंचायत के वार्ड सदस्य हैं। जिनके पास से एक चोरी की कार व एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि बीते दिनों बलवा हाट ओपी क्षेत्र में अवस्थित आरती पेट्रोल पंप पर हथियार दिखा कर दो अपराधी गाड़ी में पेट्रोल भरवा लिया। जिसके बाद से सहरसा की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद अपराधी का पीछा किया गया। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के डॉ सुमित कुमार क्लिनिक के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवा हाट ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र डुगडुग कुमार एवं महम्मदपुर गांव के ही योगेंद्र यादव के पुत्र विमलेश कुमार हैं। जिनके पास से एक देसी पिस्टल उनके तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही उनकी कार भी जब्त की गई है। विमलेश कुमार अपने गांव के वार्ड सदस्य हैं। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



