
SAHARSA: जिला पार्षद के भतीजे की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 107 जाम
सहरसा-28- नवंबर। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एकपरहा पुल पर रविवार की देर शाम एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर तीन की संख्या में थे। तथा उसे तीन गोलियां दागी गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान पहाड़पुर पंचायत निवासी जिला पार्षद सदस्य गजाला परवीन के रिश्तेदार मो अबु तरार उर्फ लड्डन के रूप में हुई है। वह जिला पार्षद गजाला परवीन के पति के चचेरे भाई मो कासिम का पुत्र है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंपने को तैयार नहीं थे। परिजन का कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी,तब तक शव नहीं उठने देंगे। तथा रोड जाम करेंगे। इधर हत्या से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहाड़पुर हाईस्कूल के समीप एनएच-107 को जाम कर दिया है। सड़क पर ही आग जलाकर लोग डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीन में से दो हमलावरों की पहचान हो गई है। परंतु, सुरक्षा कारणों से उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।



