बिहार

SAHARSA:- वीडियो व फोटो वायरल मामले में सदर थानाध्यक्ष निलंबित

सहरसा- 22 फरवरी। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इस कानून को लागू कराने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है।ऐसे में जब थानेदार बाबू ही शराब, शबाब एवं कबाब के साथ झुकते नजर आए तो क्या कहना। सहरसा सदर के एसएचओ जयशंकर प्रसाद का एक वीडियो व फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में उन्हें एहसास नहीं है कि उन्होंने पुलिस मैन्यू के तहत शराब नहीं पीने की शपथ ली है। साथ ही शराब पीने-पिलाने वालों पर शक्ति बरतने के लिए अधिकृत है। ऐसे में उनका शराब, शबाब और कबाब का आनंद लेते वायरल वीडियो काफी चर्चित हुआ। सहरसा से राजधानी पटना तक वीडियो की चर्चा होती रही। जिसके बाद एसपी लिपि सिंह ने उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।

डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का भी गठन किया गया है। जो उनके क्रिया कलाप और पूर्व से उनके आचरण का आकलन करेगा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उनकी नौकरी पर भी खतरे की संभावना बन रही है।मंगलवार को एसपी लिपि सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि कल शाम में वायरल वीडियो मिला। जिसमें कुछ फोटो भी था और कुछ वीडियो भी था। जिसमें एसएचओ सदर थाना दिख रहे हैं। तत्काल एसडीपीओ सदर को जांच के लिए दिया गया। फोटो और वीडियो को देखकर अनुशासनहीनता दिख रही है। बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है। यह उस उस नियम के विरुद्ध आचरण है।

लिपि सिंह ने कही कि आपको पता है कि हम लोग हर साल शपथ लेते हैं कि शराब नहीं पीना, ना पिलाना है और जो यह कारोबार करते हैं हम लोगों को उस पर कार्रवाई करनी है। इसमें हमे बिल्कुल ही संलिप्त नहीं रहना है। यह सरकार की सबसे महत्वपूर्ण टास्क है। जिसे इंप्लीमेंट कराने के लिए हम लोगों को जिम्मेवारी दिया गया है। इसे हम लोग लागू कराने के लिए हैं।

इसलिए यह पूरी तरह कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता है। तत्काल सदर थाना अध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर विरुद्ध जांच की जा रही है। जांच के बाद अन्य सख्त कार्रवाई भी उनके विरुद्ध की जा सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button