बिहार

SAHARSA:जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी और उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव निर्वाचित

सहरसा-27 दिसंबर। समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित जिला परिषद के शपथ ग्रहण के साथ जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।जिसमें मतदान के बाद किरण देवी को अध्यक्ष तथा धीरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित सभी जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाया। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया की गई। दो गुटों में बटे जिला पार्षदों की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए किरण देवी एवं मधुलता कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए जिला परिषद सदस्य धीरेंद्र यादव एवं संतोष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पहले चरण में जिला परिषद अध्यक्ष के लिए मतदान किया गया। जिला परिषद के लिए चुने गए सभी 21 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतगणना के बाद जिलाधिकारी ने किरण देवी को जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया।वही जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया की गई। जिलाधिकारी द्वारा उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र यादव को विजयी घोषित किया गया।अध्यक्ष पद पर किरण देवी ने 5 मतों से मधुलता कुमारी को पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र यादव ने प्रतिद्वंदी संतोष कुमार को 5 मतों से पराजित किया।किरण देवी को कुल 13 मत प्राप्त हुए। जबकि मधुलता कुमारी को 8 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र यादव को 13 मत प्राप्त हुए एवं प्रतिद्वंदी संतोष कुमार को 8 मत प्राप्त हो सके।जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुबह से समाहरणालय में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी।निर्धारित समय 11 बजे एक गुट के जिला परिषद सदस्य समाहरणालय सभा कक्ष की ओर गए।जबकि दूसरा पक्ष आधे घंटे बाद समाहरणालय सभाकक्ष में गए। जिलाधकारी के पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण एवं चुनाव संपन्न हुआ।समर्थकों की भीड़ को देखते हुए समाहरणालय एवं समाहरणालय के बाहर बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद बाहर निकले विजेता गुट का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया एवं फूल मालाओं से लाद दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button