
RPF जवान की गोली से मारे गए परवत्ता गांव निवासी असगर के परिजन से मिले अब्दुल बारी सिद्दीकी और देवेन्द्र प्रसाद यादव, सिद्दीकी ने कहा- भाजपा नेताओं के नफरती भाषणों से गंगा-जमुनी तहजीब हो रही बर्बाद
मधुबनी- 10 अगस्त। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वित्त एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परबता गांव निवासी मृतक मो. असगर के परिजनों से मिलकर सांत्वना वयक्त किया। पिछले 31 जुलाई को मुम्बई जाने के दौरान आरपीएफ के जवानों के गोली से 45 वर्षीय मो. असगर की हत्या कर दी गई थी। मौके पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा नेताओं के नफरती एवं घृणापूर्ण उकसावे वाले भाषणों से गंगा जमुनी तहजीब बर्बाद हो रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र की सता में बैठे लोग संविधान एवं लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुली हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की मो. असगर की शहादत बेकार नहीं होने बाला है। उन्होंने कहा की सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने वाले लोगो को आगामी चुनाव में जनता माफ नही करेगी। पूर्व मंत्री अबदुल बारी सिद्दीकी ने मृतक के परिवार के सदस्य को निजी तौर पर 50 हजार रुपया आर्थिक मदद दिया। कहा की मृतक के आश्रित को भरपूर मदद के लिए शीघ्र ही सरकार से बात करेंगे। मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार यादव,राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष अजीत नाथ यादव प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव अब्दुल हई,प्रो. ओसाफ लड्डन,जिला पार्षद प्रेम चंद्र यादव एवं पूर्व प्रमुख अब्दुल सलाम के अलावे बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।



