बिहार

RJD के साथ जाना एक गलती थी, अब ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे: CM नीतीश

पटना- 23 मई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाना उनकी गलती थी। भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान करगहर में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने यह बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि हमने दो बार गलती की है जिस कारण राजद को बिहार में मजबूत होने का मौका मिला।

नीतीश ने कहा कि पहली बार जब हमने गलती की तो राजद के लोगों को अपने साथ लिया, लेकिन जब गड़बड़ी करने लगे तो उन्हें हटा दिया। भूलवश दूसरी बार भी उन्होंने गलती कर राजद के साथ चले गए, लेकिन अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे। नीतीश ने कहा कि 2005 में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जो सरकार बनाई, उसके बाद बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ। नीतीश कुमार ने कहा कि जब राजद सत्ता में थी तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। जब जदयू तथा भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया। उन्होंने सासाराम के भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम को वोट देने की लोगों से अपील की।

सासाराम में सातवें चरण में चुनाव है और नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर काराकाट और जहानाबाद के साथ वोटिंग है। इस बार सासाराम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम और भाजपा के शिवेश राम के बीच सीधा मुकाबला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी। छेदी पासवान ने 4 लाख 94 हजार 800 वोट हासिल किया था। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार 3 लाख 29 हजार 55 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो बीएसपी उम्मीदवार मनोज कुमार 86 हजार 406 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

सासाराम का जातीय समीकरण

सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंदर 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें चैनपुर, चेनारी, मोहनिया, भभुआ, सासाराम और करगहार हैं। यहां पर 70 फीसदी हिंदू आबादी और 25.58 फीसदी मुस्लिम समुदाय की आबादी है। इसके अलावा सिख, इसाई, जैन और बुद्ध धर्म के वोटर्स भी हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां पर सवर्ण 22 प्रतिशत वोटर्स हैं। इसके अलावा कुशवाहा 15 प्रतिशत, दलित 20 प्रतिशत हैं। रोहतास जिले का हिस्सा सासाराम लोकसभा क्षेत्र है। रोहतास जिला साल 1972 में बना, इससे पहले शाहाबाद का यह हिस्सा हुआ करता था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button