
बिहार
RJD विधायक दल की बैठक 31 को
पटना- 28 मई। बिहार की पांच सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक दल की बैठक 31 मई को बुलायी गई है। बैठक में राजद के सभी विधायकों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।राजद की बैठक 31 मई की शाम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर होगी, जिसकी अध्यक्षता राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव खुद करेंगे। बैठक में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले विधान परिषद चुनाव पर केंद्रित होगी। इसके अलावा एक जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जातीय जनगणना पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से जुड़े विषयों पर भी राजद के विधायक दल की बैठक में विशेष चर्चा हो सकती है।



