बिहार

RJD प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदानंद सिंह की दोबारा ताजपोशी

पटना- 20 सितम्बर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदानंद सिंह की एक बार पुनः ताजपोशी हुई। मंगलवार को संपन्न औपचारिक चुनाव में उन्हें निर्विरोध चुना गया।

राजद में हो रहे सांगठनिक चुनाव के तहत जगदानंद सिंह ने कार्यकाल खत्म होने के बाद सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। प्रमुख प्रस्तावक राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बने थे। जगदानंद सिंह के विरोध में सोमवार को किसी और उम्मीदवार ने पर्चा नहीं दाखिल किया था। इसी कारण से वो निर्विरोध चुने गए। यह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदानंद सिंह की दूसरी पारी होगी।

छह बार रहे विधायक—

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके जगदानंद सिंह लालू यादव के हर मंत्रिमंडल में सदस्य रह चुके हैं। सबसे पहला विधानसभा चुनाव जगदानंद सिंह ने लोकदल के टिकट पर 1985 में जीता। इसके बाद जनता दल के टिकट पर 1990 और 1995 में विधानसभा का चुनाव जीता। राजद के टिकट पर उन्होंने 2000 और 2005 का चुनाव जीता।

1945 में हुआ जन्म—

राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह वर्ष 1945 में ठाकुर जाति के एक किसान परिवार में जन्मे थे। जगदा बाबू ने प्रारम्भिक शिक्षा गांव के विद्यालय में पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस के हरिश्चंद्र कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की। इस दौरान जगदानंद सिंह की रुचि राजनीति में हुई और फिर उनकी मुलाकात लालू यादव से हुई।इसके बाद से दोनों नेता एक दूसरे के साथ ही है। लालू यादव और जगदानंद सिंह की एक खास बात यह है कि दोनों ने कभी भी राजनीति में बेटों की बात नहीं सुनी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button