
बिहार के पांच हजार से राजस्व पटवारी को मिलेगा राजस्व मित्र का दर्जा: अजय ठाकुर
राजस्व पटवारी मुंशी संघ, बिहार का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
मधुबनी- 17 फरवरी। राजस्व पटवारी मुंशी संघ, बिहार का राज्य स्तरीय सम्मेलन शहर के मिथिला वाटिका में आयोजित की गई। सम्मेलन का उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संधर्ष सचिव अजय कुमार ठाकुर, प्रदेश सचिव विनोदानंद झा, प्रदेश संगठन प्रभारी सह बक्सर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पासवान, प्रदेश महासचिव रितेश कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के पांच हजार से अधिक राजस्व पटवारी (मुंशी) को राजस्व मित्र का दर्जा दिए जाने के लिए संघ का प्रयास लगातार जारी है। दशकों से दिन-रात मेहनत करने वाले पटवारी मुंशी हमेशा से शासन, प्रशासन से उपेक्षित रहा है। मधुबनी जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संधर्ष सचिव अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि संघ की एकता और संघर्ष के मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा मिलेगा।बिहार के राजस्व पटवारी मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा देने के लिए संघ द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोआवेदन दिया गया था। पिछले साल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने राजस्व पटवारी मुंशी संघ को राजस्व पटवारी का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा विभाग को बिहार के सभी राजस्व पटवारी मुंशी का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। अब तक 2650 पटवारी मुंशी का डाटा अपलोड कर दिया गया है।
शेष डाटा फरवरी तक अपलोड कर दिया जाएगा। प्रदेश संगठन प्रभारी सह बक्सर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पासवान ने कहा कि राजस्व पटवारी मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा दिलाने के लिए करीब एक दशक से लगातार मांग उठाते रहे है।
बिहार के विभिन्न हल्का कचहरी के कार्यो में सहयोग करने वाले मुंशी को सरकारी स्तर पर राजस्व मित्र की मान्यता देकर अन्य सुविधाओं को विस्तार रुप दिया जाना चाहिए। वर्षों से कार्य कर रहे मुंशी अपने अधिकारों से वंचित हो रहे है। सम्मेलन में गिरीश नारायण सिंह, मनोज तिवारी, औरजैब रावत, देवेंद्र कुमार यादव, समरनाथ कुमार, सुभाष कुमार, अनंत कुमार प्रजापति, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, रविशंकर कुमार, मो. खालिद, मोहन कुशवाहा, नेयाज आलम सहित बड़ी संख्या में राजस्व मुंशी ने हिस्सा लिया।



