
MADHUBANI:- शहर में पूर्व विधायक सियाराम यादव की होगी प्रतिमा स्थापित, श्रद्धांजलि सभा में प्रस्ताव पारित
मधुबनी- 11 अप्रैल। मधुबनी शहर के सुभाष चौक स्थित आरके गार्डन परिसर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में पंडौल के पूर्व विधायक सियाराम यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि दबे-कुचले लोगों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले पूर्व विधायक सियाराम यादव की याद में नगर भवन का नाम पूर्व विधायक सियाराम यादव के नाम पर किया जाना चाहिए।
नगर भवन के आगे पूर्व विधायक सियाराम यादव की प्रतिमा स्थापित किया जाना चाहिए। इसके लिए महासभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव जिला प्रशासन और सरकार को सौंपी जाएगी। सुरेंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा पूर्व विधायक सियाराम यादव का जीवन प्रेरणादायक है। शंभू प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व विधायक के विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विनोद मंडल ने कहा कि पूर्व विधायक सियाराम यादव मानवता की सेवा करते हुए गरीब, पिछड़े, उपेक्षित, दलित और असहाय लोगों की सदैव सहयोग करते थे। इन्द्रजीत राय ने कहा कि पूर्व विधायक सियाराम यादव अपनी पेंशन मद की राशि समाज सेवा पर भी व्यय करते थे।
अधिवक्ता मिश्री लाल यादव ने कहा कि पूर्व विधायक अविवाहित रहकर परिजनों को स्वयं संघर्ष कर पीड़ितों को सहारा देकर उन्लें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयत्नशील रहते थे। रामसुदिष्ट यादव ने कहा कि पूर्व विधायक का जीवन महात्मा गांध लोकनायक जयप्रकाश, डा. राममनोहर लोहिया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, विनोबा भावे के विचारों से काफी प्रभावित रहा है। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक सदाचार के पक्षधर, बेमिसाल व्यक्तित्व के धनी थे।
श्रद्धांजलि सभा को अकील अंजुम, संजीव कुमार मिश्र, सचिन कुमार यादव, राजेंद्र यादव, सत्य नारायण यादव, मंयक यादव, रामधीन यादव, घनश्याम यादव, उमेश यादव, जयनंदन यादव, विमला कुमारी, ललिता यादव, गोपाल यादव, सुधीर यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।



