ताज़ा ख़बरें

RANCHI:- फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 6 गिरफ्तार

रांची- 09 अप्रैल। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने आनंद नगर रोड नंबर-एक में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपित विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह, सरयू प्रसाद साहू, अविनाश सिंह, सचिन कुमार, अर्जुन सिंह उर्फ विकास सिंह और पिंटू गुप्ता शामिल हैं।

इनके पास से एक देसी लोडेड पिस्टल, चार जिंदा गोली और चार खोखा बरामद किया गया है।

सिटी एसपी शुभांशु जैन ने रविवार को बताया कि गत आठ अप्रैल को किशोरगंज आनंद नगर रोड नंबर एक में आपसी विवाद को लेकर करीब 20-25 लोगों के द्वारा लोगो को भयभीत करने के उद्देश्य से 8-10 राउंड फायर किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि आनंद नगर में रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद ओम प्रकाश और विक्रम सिंह उर्फ सोनू नाम के युवक में किसी बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था। उसके बाद विक्रम सिंह ने पुलिस को विवाद के संबंध में बताया भी था। दोनों ओर से सुखदेवनगर थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया था। इस बीच पुलिस ने मध्यस्था भी करवाई थी। बताया गया कि ओम प्रकाश और विक्रम के बीच हुए विवाद के बाद शाम को विक्रम सिंह उर्फ सोनू अपने सहयोगियों के साथ आनंद नगर पहुंचा और फायरिंग की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button