
क्राइम
RANCHI:- खूंटी उपकारा में कैदी ने लगायी फांसी
रांची- 21 नवंबर। उपकारा खूंटी में बंद कैदी वीरेंद्र मुंडा ने रविवार को जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि फांसी लगाने के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए रिॅम्स रांची भेजा गश, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे खूंटी पुलिस को सौंप दिया गया।
कैदी बीरेंद्र के जेल में फांसी लगाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र को 15 नवंबर को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस ने खूंटी जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद था। रविवार को उसने जेल में ही फांसी लगा ली। वह रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का रहनेवाला था।



