भारत

RANCHI सहित झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता

रांची- 02 नवम्बर। झारखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह 9.20 बजे भूंकप के झटके महसूस किये गये। राजधानी रांची, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। भूकंप से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button